प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ता सेवा और समर्पण अभियान में

0
272

गरियाबंद। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा के कार्यकर्ता सेवा और समर्पण अभियान के तहत आम जनता के बीच जाकर सेवा का कार्य करेंगे। इसकी तैयारी के सिलसिले में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक जिला अध्यक्ष राजेश साहू की अध्यक्षता में बुधवार को छुरा में संपन्न हुई। विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है, इसको लेकर सेवा और समर्पण अभियान का कार्यक्रम भाजपा ने तय किया है। 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक भाजपा के कार्यकर्ता सेवा और समर्पण अभियान में जुटेगे। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव गरीब, वंचित, दलित, आदिवासी, पिछडे और किसानों के कल्याण हेतु समर्पित रहते हैं। दशकों की उपेक्षा के बाद समाज के इन वर्गों की आवाज को मोदी जी कि सरकार में सुना जा रहा है और वह अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए भी सशक्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता उनके जन्मदिन के मौके पर सेवा के कार्य करेंगे, इस अभियान में सबकी भागीदारी जरूरी है।


महासमुंद लोकसभा के सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि यह सुखद अवसर है यशस्वी नेता नरेंद्र मोदी का गुजरात के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री के रूप में 20 वर्ष का कार्यकाल जनता के आशीर्वाद से पूरा होने जा रहा है। 7 अक्टूबर 2001 को मोदी जी गुजरात मुख्यमंत्री बने और 2014 विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनेता के रूप में यह अवसर बहुत कम लोगों को प्राप्त होता है यह निरंतर प्रधानमंत्री की बढ़ती हुई लोकप्रियता को दर्शाता है। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य संदीप शर्मा, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने इस अभियान में जिले के कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने का आह्वान करते हुए कहा किकार्यकर्ताओं के लिए पार्टी संगठन ने हमें जवाबदारी सौंपी है, आम जनता के बीच जाकर कार्यक्रम को प्रभावी बनाना होगा।
भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राकेश यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने सेवा और समर्पण अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनके जनसेवा के 20 वर्ष पूरा होने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सेवा और समर्पण अभियान का कार्यक्रम तय किया है, जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से सेवा के महत्व तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव को जागृत करना है। बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, स्वच्छता, टीकाकरण अभियान, नदी सफाई अभियान, अनाथ बच्चों का पंजीकरण सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू, भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष, खोमन चंद्राकर, कोषाध्यक्ष राहुल सेन, जिला उपाध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर, जिला मंत्री श्रीमती मंजूलता हरित, मंडल अध्यक्ष पीलूराम यादव, कमल सिन्हा, संदीप पांडेय, प्यारेलाल सोनकर, सुरेंद्र सोनटेके, जिला प्रचार प्रसार मंत्री राधेश्याम सोनवानी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अंजू नायक, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केसरी ध्रुव, चंद्रशेखर साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा सोनकर, जगदीश यादव, राकेश शर्मा, सीजी गोस्वामी, सागर मायानी, रामलाल कुलदीप, जितेंद्र सोनकर, संजीव चंद्राकर, लालाराम साहू, मिंजून साहू, मनीष हरित, एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कुलदीप खरे, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक परस देवांगन, सोम प्रकाश साहू, युगल समदरिया, थानेश्वर कवर, इमरान मेमन, थान सिंह, मनोहर बघेल धर्मेंद्र ध्रुव, चंदन साहू, शांति नागेश, पुष्पा गोस्वामी, देवमती साहू, भारती सोनी, मीना चंद्राकर, रजनी लहरे, ईश्वर वर्मा, धनंजय नेताम इत्यादि उपस्थित थे।