गरियाबंद –अंबाला हरियाणा से पधारे आचार्य सनातन चैतन्य जी महाराज (संरक्षक भूतेश्वर नाथ धाम मरौदा) का इन दिनों छत्तीसगढ़ प्रवास चल रहा हैं! इसी क्रम मे ग्राम पारागांव व खुर्सीपार समीपस्थ ग्राम सेमरढाप में श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ!

महाराज जी के आश्रम प्रवक्ता सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आचार्य जी भूतेश्वर नाथ धाम पहुंचेंगे और समिति

सदस्यों से व संत श्री गोवर्धन शरण से मुलाकात कर शिव भक्तों को संबोधित भी करेंगे! सायं 4 बजे भूतेश्वर से शहीद ग्राम

सढौली में उनका आगमन होगा बालकृष्ण समाज व ग्राम वासियों द्वारा आचार्य श्री का हार्दिक अभिनंदन कार्यक्रम होगा! इस अवसर पर उनका सतसंग कार्यक्रम होगा साथ ही कई

भक्तों के घर संत पधरावनी कार्यक्रम होगा व रात्रि विश्राम ग्राम सड़ोली में करेंगे! दूसरे दिन महाराज जी अंबाला के लिए प्रस्थान करेंगे!
प्रवक्ता सुरेन्द्र कुमार शर्मा


















