Wednesday, October 28, 2026

राज्यों से

सचिव राज्य सूचना आयोग रायपुर देहारी को सेवा निवृत्ति पर दी गई बिदाई

रायपुर, 3 अगस्त 2022/  छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के सूचना सचिव  आई. आर. देहारी को आयोग में कल सेवा निवृत्ति पर सादे समारोह में एक अगस्त को बिदाई दी गई। मुख्य सूचना आयुक्त  एम. के. राउत ने इस अवसर पर कहा कि सचिव राज्य सूचना आयोग  देहारी आयोग में संसाधनों की कमी के बाद भी कुशलता से कार्य सम्पादित किए।  उन्होंने कहा कि यद्यपि देहारी प्रशासनिक क्षेत्र से होने के नाते  व्यावहारिक ज्ञान के मामले में सम्पन्न थे।  उनका कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा और कार्य की प्रकृति को समझकर उसे गतिशीलता देने प्रयासरत रहते थे। उनके सुखद भविष्य की कामना के साथ आज उनकों आयोग से बिदाई दी जा रही है उन्होंने कहा कि  देहारी जहां भी रहे स्वस्थ रहें और अपने को सार्वजनिक जीवन में सतत लगाए रखे।राज्य सूचना आयुक्त अशोक अग्रवाल ने कहा कि  देहारी का व्यवहार सरल, सौम्य था देहारी आयोग में लगभग 3  वर्ष का साथ रहा, जो महत्वपूर्ण था। जब कोई छोड़कर जाने लगता है तो उसके साथ बिताएं सारे लम्हें हमें याद आने लगते हैं। बहुत सारे दोस्त छूट जाते हैं और हम आगे बढ़ जाते हैं,  पर वो हमें हमेशा याद आते हैं। जब कभी हम मिलते हैं, तो दिल खुशियों से भर जाता हैं। वे आदेशों, निर्देशों का तन्मयता से पालन कराते थे और सभी कर्मचारियों को साथ लेकर चलने वाले थे।            राज्य सूचना आयुक्त  मनोज त्रिवेदी कहा कि निवृत्तमान सचिव श्री देहारी शांतचित्त, मृदुभाषी थे, उनके चेहरे से उनके सुख-दुःख का पता नहीं चलता था। वे संयमित ओर सेवा कार्या में दक्ष रहे। राज्य सूचना आयुक्त धनवेन्द्र जायसवाल ने कहा कि  देहारी मिलनसार थे और कार्यालय के कार्यो को व्यवस्थित कार्य संचालन के लिए अपनी पहचान बनाए हुए थे।  वे व्यक्तिगत समस्याओं को समाधान करने में मार्गदर्शक का काम करते थे। उनका ज्ञान सामाजिक ओर सार्वजनिक जीवन में काम आएगा।सचिव राज्य सूचना आयोग  देहारी ने आयोग से अपनी बिदाई बेला में कहा कि आयोग में काम सीखने का बहुत अवसर मिला। उन्होंने कहा कि कर्म ही पूजा है, हमेशा अपने कार्य के प्रति जिम्मेदार रहकर कार्य सम्पादित करें और कानून की परिधि में रहकर कार्य करते रहें।  देहारी ने कहा कि हमेश विचारों का आदान-प्रदान होते रहना चाहिए, जिससे संवादहीनता समाप्त हो जाती है। उन्होंने कहा कि पद, प्रतिष्ठा का अभिमान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयोग में संसाध्नों की कमी के बाद भी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया। मुख्य सूचना आयुक्त एवं आयुक्तगणों के निर्देशों का अनुपालन करते हुए त्रुटियों को सुधारने प्रयास किया। देहारी ने कहा कि नई पीढ़ि के युवा तकनीकि के साथ अपने को ढालने का प्रयास करें, जिससे कार्य को सुचारू रूप से संचालन में परेशानी कम होगी।निवृत्तमान सचिव राज्य सूचना आयोग  देहारी को छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग की ओर से शाल श्रीफल, राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संयुक्त संचा लक धनंजय राठौर, अवर सचिव श्रीमती आभा तिवारी, स्टाफ आफिसर सर्वश्री एस. आर. दीवान, वीरेन्द्र गुप्ता, श्रीमती रजनी छड़ीमिली, वरिष्ठ लेखा अधिकारी जे आर राव ने,...

सरकार द्वारा राशी दिया गया कहा पर किस प्रकार से खर्च की गई जानकारी...

सूचना का अधिकारमुख्य रूप से भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए यह अधिनियम लागू किया गया है आम जनता के अधिकार सही दिशा तक पहुंचा सके इसके लिए कानून व्यवस्था 2005 में एक अधिनियम लागू किया...

फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत लचकेरा सचिव द्वारा सूचना का अधिकार खुले आम मज़ाक़ बना...

गरियाबंद ब्लॉक फिंगेश्वर ग्रामपंचायत लचकेरा सचिव श्रीमती ज्योति सिन्हा द्वारा कई वर्षों से एक ही पंचायत में रहने से अपनी मनमानी वही सूचना का अधिकार की धज्जियां उड़ाई जा रही है जिसमे आवेदक द्वारा जानकारी मांगने...

केशोडार नाला बना भ्रष्टाचार का शिकार फारेस्ट विभाग द्वारा लीपापोती, आम जनता परेशान आवगमन...

गरियाबंद- वन विभाग द्वारा कार्य में केवल लीपापोती गुडवक्ता हीन अपने कार्यों से भटके हुए हैं जंगल आज वीरान होता जा रहा है। अधिकारी फलपुल रहे हैं । निर्माण कार्य से फुर्सत नहीं फॉरेस्ट विभाग के...

ग्राम पंचायत कांडेकेला मे पेंशन राशी का घोटाला ग्रामीणों ने पुलिस को दी शिकायत

मैनपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कांडेकेला में पदस्थ सचिव उपेंद्र नेताम द्वारा अप्रैल माह की पेंशन राशी आहरण कर लिया गया था और हितग्राहियों को भुगतान नहीं किया जा रहा था सरपंच नंदकिशोर ध्रुव द्वारा...

गरियाबंद जिला प्रशासन के नाक के नीचे वन विभाग की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी...

गरियाबंद- जिला प्रशासन के नजदीक महज एक किलोमीटर दूर ग्राम केशोडार अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रही है । अधिकारी आये गये किन्तु कभी भी ग्राम केशोडार सुविधाओं से वंचित 90 प्रतिशत कमार आदिवासी, निवास करते...

राजीव गांधी न्याय योजना अंतर्गत फसल परिवर्तन मे राहर,कोदो , उड़द वितरण...

राजीव गांधी न्याय योजना अंतर्गत फसल परिवर्तन मे राहर ,कोदो , उड़द वितरण किया गया। ब्लाक अध्यक्ष हाफ़िज खान ने ग्राम बहेराबुड़ा मे किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना...

जिला गरियाबंद थाना पाण्डुका पुलिस ने गुमशुदा को दस्तयाब कर परिवार को किए सुरक्षित...

सूचक घनश्याम निषाद पिता स्व. बिसरू राम निषाद उम्र 34 वर्ष साकिन रवेली, थाना पाण्डुका, जिला गरियाबंद (छ.ग.) थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका भाई जितेन्द्र कुमार निषाद पिता स्व. बिसरू राम निषाद उम्र...

29 जून 2022 प्रातव्यापी हडताल महारैली हेतु छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला गरियाबंद ने...

छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला संयोजक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कर्मचारी हित में लंबित मांगों को आज तक पूर्ण नही किये जाने के कारण कर्मचारी अधिकारियों में कॉफी रोश व्याप्त है।...

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल के द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर नारेबाजी कर...

गरियाबंद- भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल के नेतृत्व में भुपेश बघेल का पुतला जलाकर नारेबाजी कर विरोध किया गया , भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री व पूर्व आई एस ओ पी चौधरी के खिलाफ कांग्रेस...

शिक्षा

धर्म