गरियाबंद जिले में स्मार्ट मीटर की उपयोगिता पर नुक्कड़ नाटक, उपभोक्ताओं को किया गया जागरूक

0
96

गरियाबंद जिले में TP Power Plus Limited एवं CSPDCL (छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड) के संयुक्त तत्वावधान में स्मार्ट मीटर की उपयोगिता एवं विशेषताओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम उपभोक्ताओं को सरल और रोचक तरीके से स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, लाभ एवं आवश्यक जानकारियाँ दी गईं।


नुक्कड़ नाटक के जरिए कलाकारों ने बताया कि स्मार्ट मीटर से सटीक बिजली बिलिंग, रीयल-टाइम खपत की जानकारी, बिल में पारदर्शिता, ओवर-बिलिंग की समस्या से राहत तथा बिजली बचत संभव है। साथ ही यह भी समझाया गया कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता अपनी बिजली खपत पर स्वयं निगरानी रख सकते हैं और आवश्यकता अनुसार उपयोग में कमी कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी भी दी गई कि स्मार्ट मीटर से मैनुअल रीडिंग की जरूरत नहीं रहती, जिससे समय की बचत होती है और तकनीकी त्रुटियों की संभावना कम होती है। उपभोक्ताओं को मोबाइल ऐप एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिल भुगतान और खपत विवरण देखने की सुविधा के बारे में भी अवगत कराया गया।


TP Power Plus Limited एवं CSPDCL के प्रतिनिधियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर योजना का उद्देश्य डिजिटल इंडिया की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए बिजली वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुलभ और उपभोक्ता हितैषी बनाना है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे स्मार्ट मीटर को अपनाकर बिजली की बचत करें और समय पर बिल भुगतान सुनिश्चित करें।


नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए स्मार्ट मीटर से जुड़ी जानकारियों को उपयोगी बताया।