सिंगल रोड होने के चलते हादसा का शिकार बना हुआ है दो बाइक के आमने सामने की टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल

0
448

गरियाबंद जिले के देवभोग में शाम 5 बजे लाटापारा-देवभोग रोड में दो बाइक में आपसी भिड़ंत से दोनों वाहन चालक गंभीर रुप से घायल हो गए। खून से लथपथ घायलों को देखकर अफरातफरी मच गई। राहगीरों के मदद से एम्बुलेंस को कॉल कर दोनों घायलों को तत्काल देवभोग सरकारी अस्पताल पहुँचाया गया। घटना स्थल पर सुचना मिलते ही मौके पर देवभोग पुलिस पहुँच गई ग्राम लाटापारा मुख्यमार्ग की है। एक घायल लाटापारा एवं दूसरे घायल व्यक्ति अज्ञात बताया जा रहा है l

वाहन नम्बर OD 26 A 2005 और OD 26 C 5083 है l देवभोग रोड आए दिन सड़क दुर्घटना होने से कई लोगों की जान तक चली गई । सिंगल रोड होने साथ ही बहुत बड़ा कारण यह है कि रोड की स्थिति भी खराब है। जिसके चलते सड़क दुर्घटना आये दिन होता रहता है ।