उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करने वालो को कहा-यदि 12-15 लोग तलवार लेकर आएंगे, मार-काट करेंगे तो उनकी आरती नहीं उतारी जाएगी

0
104

नई दिल्ली उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर सख्त लहजे में बयान दिया है। योगी आदित्यनाथ ने विआज धानसभा में इस संबंध में बयान दिया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि 12-15 लोग तलवार लेकर आएंगे, मार-काट करेंगे तो उनकी आरती नहीं उतारी जाएगी। आगजनी और तोड़फोड़ करने, कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। नोट कर लें, गलतफहमी है तो दिमाग से निकाल लें, कयामत का दिन कभी नहीं आने वाला। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और सीएए के विरोधियों को निशाने पर लिया। योगी ने कहा कि सरकार सबका विकास करेगी लेकिन तुष्टकरण किसी का नहीं करेगी। सभी अपनी परंपराओं के अनुसार त्योहार मनाएं लेकिन दूसरे के मामलों में दखल देंगे तो खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

पिछली सरकार में पुलिस लाइन में जन्माष्टमी नहीं मनाई जाती थी, कांवड़ यात्रा में डीजे नहीं बजा सकते थे। हमने दोनों परंपराओं को फिर शुरू किया। पिछली सरकार में हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ की जाती थी, उन्हें चिढ़ाया जाता था। पिछली सरकार को कांवड़ लाने वाले शिवभक्तों की ड्रेस से चिढ़ थी। मुख्यमंत्री ने विपक्षी सदस्यों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यहां सीएए समर्थक बैठे हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वे देश की छवि खराब करके क्या पाना चाहते हैं ,आगजनी, तोड़फोड़ करने व निर्दोषों को निशाना बनाकर वे क्या साबित करना चाहते हैं।