रायपुर;-ईओडब्ल्यू ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि शुरुआती जांच में ईओडब्ल्यू ने पाया कि अमन सिंह के पास आय से अधिक संपत्ति है। आरटीआई एक्टिविस्ट उचित शर्मा की शिकायत पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में राज्य शासन ने प्रदेश के पूर्व प्रमुख सचिव सिंह के खिलाफ एसीबी व ईओडब्ल्यू को जांच के निर्देश दिए हैं। कहा जा रहा है कि लगभग दो साल पहले अमन सिंह के खिलाफ पीएमओ में भी शिकायत हुई थी। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की सचिव रीता शांडिल्य ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें ईओडब्ल्यू के महानिदेशक को जांच के आदेश दिए गए हैं।

















