शासकीय सेवाओ मे कार्यरत कर्मचारियों के मृत्यु के उपरांत उनके परिजनो को तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति मिला।

0
455

गरियाबंद जिला में कोरोना संक्रमण से होने वाली मृत्यु को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने अनुकम्पा नियुक्ति जिनका प्रत्यक्ष लाभ शासकीय सेवाओ मे कार्यरत कर्मचारियों के मृत्यु के उपरांत उनके परिजनो को तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति के रुप मे मिल रहा है

स्वर्गीय उबेलाल टण्डन प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला सतनामी पारा कौन्दकेरा की कोरोना से आकस्मिक निधन हो जाने पर उनके छोटे बेटे धनेन्द्र टण्डन को सहायक ग्रेड 03 के रुप मे अनुकम्पा नियुक्ति शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा विकसखण्ड फिगेश्वर मे पदस्थ किया गया है उनको यह अनुकम्पा नियुक्ति का आदेश जिलाधीश कार्यालय से नीलेश क्षीरसगर के हाथो प्रदान किया गया। इस मौके पर उनके बडे भाई किरण टण्डन प्रतिनिधि सभापति जिला पंचायत गरियाबंद उपस्थित थे