गरियाबंद:
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रारंभ हुई भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “सुशासन तिहार” को लेकर जनपद सदस्य भीम निषाद ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।
भीम निषाद ने कहा कि “सुशासन तिहार” आम जनता को सीधा शासन से जोड़ने का एक प्रभावशाली माध्यम है। इस अभियान के तहत पंचायतों में समस्या समाधान पेटी रखी गई है, जिसमें कोई भी व्यक्ति फॉर्म भरकर अपनी समस्या, सुझाव या शिकायत डाल सकता है। यह व्यवस्था पूर्णतः पारदर्शी है और हर आवेदन को संबंधित विभाग तक पहुँचाया जाएगा।
उन्होंने आम नागरिकों से आग्रह किया कि –
“आप सभी पंचायत भवन जाकर अपनी समस्या फॉर्म में भरें और समस्या पेटी में डालें। अब आपकी आवाज सरकार तक सीधी पहुँचेगी।”
भीम निषाद ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सरकार जनता की भागीदारी और पारदर्शी प्रशासन को प्राथमिकता दे रही है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की भी आवाज सुनी जाए।
उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी प्रत्येक गांव में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और सुशासन तिहार को जनआंदोलन बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

















