छुरा सरपंच संघ ने जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी के ऊपर नाराजगी जताते हुए की वर्तमान में छुरा में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा हम सरपंचों की बात नहीं सुनी जाती। हमे मार्ग दर्शन नहीं दिया जाता है। जिससे हम सभी सरपंचों में नाराजगी है। इनके कार्य शैली से सभी असंतुष्ट है ।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पास सरपंच लोग अपनी समस्या लेकर जाते है तो उनके द्वारा नही सुना जाता । व्यस्तता का बहाना कर , समस्या को लिखित में लेकर आओ, यह कह कर हमारी बातों को टाला दिया जाता है । फिर दोबारा जाते है। तो पुनः उसके द्वारा यही बोला जाता है ।
लिखित में दो करके ऐसी स्थिति में हम लोगो को मार्ग दर्शन नही मिल पाता समस्याओं को लेकर फोन किया है। तो फोन नहीं उठाया जाता हैं ।
निर्माण कार्य की मुल्यांकन में देरी होती है। जिससे सभी सरपंचो को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पंचायतों में आंगनबाड़ी भवन , पी.डी.सी. भवन , चबुतरा निर्माण , बाजार क्लीनिक की राशि भुगतान लम्बे समय से लंबित है । जिसमें उपस्थित जिला पंचायत सदस्य फिरतू कवर, बिगेद्र ठाकुर , कौशल ठाकुर, विष्णु नागेश , तारणी ध्रुव, लक्ष्मण नागेश , प्यारे सिंह, केशरी एवं सभी सरपंच संघ उपस्थिति थे



















