छूरा, ग्राम पंचायत सचिव संघ द्वारा अपनी एक सूत्रीय मांगों को लेकर छुरा में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ जाने के कारण पंचायतों का कार्य पूरी तरह से बंद पड़ा है सचिव संघ पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल पूरे जिला में चल रहा है । जिसमें सभी सचिव संघ द्वारा
पूर्ण रूप से अपनी हड़ताल को काम बंद कलम बंद कर दिया गया है ।

जिसके कारण आज गांव में बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। पूरे ग्राम पंचायत ताला बंद जिसमें गरीब गांव के लोगों को बड़ी कठिनाई हो रही है। वही छुरा में ग्राम पंचायत सचिव संघ द्वारा हड़ताल पर बैठे हैं। कृषि विभाग के सामने पंडाल लगाकर अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल में मांगों को लेकर सचिवों ने अपना धरना प्रदर्शन आज
12 दिन पूर्ण हो चुके हैं। अभी भी अनिश्चित हड़ताल जारी रखा गया है।



















