24 फरवरी: जाने आज का राशिफल

0
319

मेष : मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृष : दांपत्य जीवन सुखमय होगा। उच्च अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। महिला अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे।

मिथुन : पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कर्क : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

सिंह : शासनसत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

कन्या : जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो।

तुला : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।

धनु : अधीनस्थ कर्मचारी, मित्र या भाई से सहयोग लेने में सफल होंगे। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर : आर्थिक समस्या मजबूत होगी लेकिन मांगलिक या अन्य भौतिक कार्यो में धन व्यय होगा। चल या अचल संपत्ति के लिए चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

कुंभ : निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासनसत्ता का सहयोग रहेगा। मांगलिक कार्य की दिशा में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

मीन : धन, सम्मान यश, कीर्ति में वृद्धि हो सकती है। भगवान शिव की उपासना करें। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यो में प्रगति होगी।