गरियाबंद जिले में औसत वर्षा 971 मि.मी. दर्ज की गई

0
424


गरियाबंद 28 अगस्त 2020/ गरियाबंद जिले में चालू मानसून सत्र में गत 01 जून से 28 अगस्त 2020 तक औसत वर्षा 971.7 मि.मी. दर्ज की गई है, जो आज तक की वर्षा का औसत वर्षा से 118 प्रतिशत है। भू-अभिलेख शाखा गरियाबंद से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 अगस्त तक की स्थिति में सर्वाधिक वर्षा छुरा तहसील में 1047.4 मि.मी. दर्ज की गई है तथा सबसे कम गरियाबंद तहसील में 870.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। राजिम तहसील में 992.8 मि.मी., मैनपुर तहसील में 974.1मि.मी और देवभोग तहसील में 973.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। 28 अगस्त को गरियाबंद तहसील में 96.2 मि.मी., राजिम में 163.2 मि.मी., छुरा में 136.3 मि.मी., मैनपुर में 42.2 मि.मी. और देवभोग तहसील में 15.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।