
कंट्रोल रूम स्थापित कर वनविभाग ने मोबाइल नम्बर जारी किया
गरियाबन्द 12 अप्रेल 2020/ कलेक्टर श्री श्याम धावड़े द्वारा जिले में लोगों को अकेले जंगल मे नही जाने अपील किया गया है। उन्होंने कहा कि गरियाबंद जिला वन क्षेत्र होने के साथ-साथ वन्यप्राणी बाहुल्य जिला है। जिले में तेन्दूआ, भालू एवं अन्य वन्यप्राणी बहुतायत में पाये जाते है। कोरोना (COVID-19) संक्रमण के कारण पूरा प्रदेश लाक डाऊन है और लाक डाऊन के दौरान जन सामान्य के दैनिक कार्यप्रणाली में अन्तर आया है। वन क्षेत्रों में मानव दबाव कम होने एवं माहौल शांत होने के कारण वन्यप्राणी वनों से खुले क्षेत्र में गांव की ओर आने लगे है पिछले कुछ दिनों से लॉक डाऊन के
पश्चात वनों के करीब एवं झरनों से घिरे हुये वन में तेन्दूआ, भालू एवं अन्य वन्यप्राणी के विचरण की सूचना लगातार प्राप्त हो रही है। जिससे वन्य प्राणी एवं मानव द्वंद (Man animal conflict) के कारण जन हानि की क्षति होना पाया गया
है। वन्य प्राणियों की सुरक्षा एवं स्वयं की सुरक्षा हेतु इन बातों का ध्यान रखा जावे जिससे कोई अप्रिय घटना घटित न हो ।
वनमण्डलाधिकारी श्री मयंक अग्रवाल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अकेले जंगल न जाए। महुआ बिनने या अन्य वनोपज के संग्रहण के लिए जंगल जाने की जरूरत पड़ती है तो दिन में ही जावें, अकेले न जावे एवं सोशल डिस्टेसिग का ख्याल रखें।
शाम को 06 बजे के बाद किसी भी स्थिति में जंगल में न रहे।
बुजुर्ग एवं बच्चे घर में ही रहें ये जंगल कदापि न जावें। छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जावे । यह भी ध्यान सुनिश्चित करें की ये अपने बाड़ी में भी अकेले न घुमें । विशेषकर शाम के समय ।
किसी प्रकार से वन्यप्राणी द्वारा कोई घटना होती हैं तो तत्काल वन विभाग को सूचित करें।
आपके क्षेत्र में यदि किसी भी प्रकार से कोई भी वन्यप्राणी का आवागमन होता है या वन्यप्राणी का रहवास क्षेत्र है तो भी इसकी जानकारी वन विभाग को तत्काल देना सुनिश्चित करें। इसके लिए
गरियाबन्द वन मण्डल एवं उदन्ती-सीतानदी टायगर रिजर्व में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।कोई भी घटना होने पर तत्काल इन नम्बर पर संपर्क करें।
कंट्रोल रूम प्रभारी श्री गीतेश्वर यदू मो. नंबर-7987064635 हज। साथ ही उन्होंने अन्य विभागीय अधिकारियों के मोबाईल नम्बर भी जारी किया है।जिस पर सम्पर्क किया जा सकता है।
वनमण्डलाधिकारी गरियाबन्द-9990911275
उप निदेशक उदन्ती -सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबन्द-9567604988
उप वनमण्डलाधिकारी राजिम- 9425510275
उप बनमण्जलाधिकारी देवभाग -7069199122
उप वनमण्डलाधिकारी गरियाबन्द- 9009917777
सहायक संचालक उदन्ती-7641839218
सहायक संचालक तौरेंगा-7389015689
















