गरियाबंद- पूर्ण लाक डॉउन कोविड 19 आज देश में संकट के समय आम जनता का सहयोग

0
303

गरियाबंद- जिले में कोरोना के संक्रमण से बचाव को लेकर 2 दिन तक लाक डाउन की घोषणा की गई थी जिसका व्यापक असर जिले में देखने को मिल रहा है । गरियाबंद के नागरिकगण पूर्ण लॉक डॉउन का पूर्णता पालन करते हुए एक जिम्मेदार एवं सजग नागरिक होने का उदाहरण पेश किया है । आज गरियाबंद नगर पूरी तरह बंद ,गलियां सुनी और सड़कें विरान नजर आ रहा था । जिला प्रशासन ने लोगों के इस अभूतपूर्व सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। ज्ञात है कि जिला प्रशासन द्वारा गरियाबंद जिले में शनिवार और रविवार को पूर्ण लाक डॉउन घोषित किया था ।कलेक्टर श्री श्याम धावडे एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल स्वयं इसका मॉनिटरिंग कर रहे हैं ।आज जिले के अन्य नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह नजारा देखने को मिला ।