कोरोना वायरस के महामारी के कारण चीन में मरने वालों की संख्या 1,483 पहुँची

0
136

नई दिल्ली। चीन में कोरोना वायरस अपना कहर बरपा रही है। चीन के हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस से 116 लोगों की मौत के साथ ही इस महामारी के कारण देश में मरने वालों की संख्या 1,483 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रांतीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि गुरुवार को हुबेई में कोरोना वायरस के 4 हजार 823 नए मामले सामने आए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या नहीं बताई है। गुरुवार को आयोग ने घोषणा की कि चीन के हुबेई प्रांत में घातक कोरोना वायरस से एक ही दिन में रिकॉर्ड 242 लोगों की मौत हो गई।