माघ पूर्णिमा के अवसर पर हजारो श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर माता से माँगी मन्नतें

0
537

बिलासपुर।- सागर धार्मिक स्थल में हर साल की तरह इस साल भी माघ पूर्णिमा के अवसर पर माघी पुन्नी मेला प्रारंभ हुई। ग्राम पंचायत सागर के पदाधिकारी एवं गांव के प्रमुख इस आयोजक को लेकर विशेष तैयारी की गयी। माघ- पूर्णिमा के दिन प्रात 9 बजे से समस्त ग्रामवासी एवं आमंत्रित अतिथियों द्वारा सागर तालाब जिसे माँ सागर अम्बा भी कहा जाता हैं महाआरती की गयी। सागर मईया की महाआरती में जिला पंचायत सदस्य बिलासपुर घनश्याम कौशिक, सुरेश पाण्डेय धर्मजागरण विभाग प्रमुख बिलासपुर, कांग्रेस नेता महेन्द्र तिवारी, रामचंद्र यादव, राजेश तिवारी, राजू सिंग राजपूत, एस मनहर, निलय तिवारी, भाजपा नेता रामचरण वस्त्रकार, मनोज तिवारी, उपस्थित रहे। साथ ही महाआरती में हजारों की संख्या आस पास के ग्रामो से भी बड़ी संख्या में महिलाएं- पुरुष शामिल हुये, पूजा अर्चना के पश्चात मेले का शुभारंभ हुआ। इस आयोजन के प्रमुख रूप से समस्त ग्रामवासी विशेष सहयोग रहा।
सागर मईया में डुबकी लगाकर के दर्शन करने के लिए हर साल सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु पहुँचते है। यह मेला हर साल माघ पूर्णिमा के समय लगता है। यहाँ दूर -दूर से श्रद्धालुगण देवालय सहित सागर मईया के दर्शन कर अपनी मनोकामना पूर्ण करते हैं। इस पावन ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल में भगवान राम- जानकी, राधा- कृष्ण, शंकर- पार्वती, गणेश, शनि देव, बजरंग बली आदि हिन्दू देवी देवताओं सहित काफी संख्या में मंदिर एवं देवालय स्थापित हैं। यहाँ लोग दर्शन लाभ लेकर अपनी मन्नत सागर मईया के सामने रखते है। सागर मईया में इस बार भव्य प्रेवश द्वार बनाकर सौंदर्यीकरण भी किया गया हैं, समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था ग्राम पंचायत और सागर मईया समिति द्वारा किया गया है।