सैफ अली खान के लाडले तैमूर अली खान मुंबई में करेंगे पढ़ाई, स्कूलो की तलाश शुरू

0
264

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले बेटे तैमूर अली खान इन दिनों अपने स्कूल की पढ़ाई के चलते चर्चा में हैं। बीते कुछ दिनों से एक के बाद कई खबरे सामने आ रही हैं। पहले कहा जा रहा था कि तैमूर अपने परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इंग्लैंड में बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने जाएंगे। अब इस बारे में फिल्म क्रिटिक सुभाष के.झा ने जानकारी दी। एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने बताया कि पटौदी परिवार में हमेशा से ऐसा ही रहा है। मंसूर अली खान पटौदी पढ़ने के लिए इंग्लैंड गए थे। उन्हीं के पदचिन्ह पर उनके बेटे सैफ और बेटियां सबा व सोहा गए। सैफ की पहली शादी से दोनों बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान भी बोर्डिंग स्कूल गए थे। अब तैमूर की बारी है। तैमूर जल्द ही बोर्डिंग स्कूल जा सकते हैं, लेकिन ये सच नहीं है। उन्हें 12-13 साल की उम्र से पहले बोर्डिंग स्कूल नहीं भेजा जाएगा। सैफ अली खान नहीं चाहते हैं कि तैमूर को पढ़ने के लिए बाहर भेजा जाए, पर करीना इस बात पर अड़ी हुई हैं। करीना चाहती हैं कि एक उम्र के बाद तैमूर को बोर्डिंग स्कूल में भेजा जाए। फिलहाल तैमूर के लिए मुंबई में किसी बड़े स्कूल की तलाश की जा रही है। इसमें सबसे पहला नाम धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल हैं।