SP रजनेश सिंह औऱ डीजी मुकेश गुप्ता की मुश्किले बढ़ी , 6 महीने और रहना होगा निलंबित।

0
114

सरकार ने अगस्त 2019 में दोनों अधिकारियों की निलंबन अवधि 6 माह के लिए बढ़ाई थी जो अब फरवरी में खत्म होने वाली थी । लेकिन सरकार ने निलंबन अवधि खत्म होने से पहले ही दोनों अधिकारियों की निलंबन अवधि को 6 माह बढ़ाने का आदेश जारी किया है।मिली जानकारी के अनुसार राज्य शासन ने इस आशय का आदेश कल शुक्रवार को ही जारी कर दिया है। राज्य सरकार ने निलंबित आईपीएस अफसर मुकेश गुप्ता के साथ ही राजधानी रायपुर में अपनी सेवाएं दे चुके पुलिस अफसर रजनेश सिंह की निलंबन अवधि 6 माह के लिए और बढ़ा दिया है।
ज्ञात हो कि इन अफसरों के खिलाफ नान घोटाले के दौरान अधिकारियों के फोन टेपिंग करने का आरोप है। मामले में ईओडब्ल्यू ने तत्कालीन डीजी मुकेश गुप्ता, एसपी रजनेश सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज किया था।