आचार्य सनातन चैतन्य जी की ग्राम सेमरढाप में भागवत कथा 5 फरवरी से प्रारंभ

0
141

गरियाबंद छत्तीसगढ़ दर्रिपारा समिप ग्राम सेमरढाप में 5 फरवरी से श्री मद्भागवत सप्ताह अमर कथा कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा हैं! कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्यारी लाल साहू व मास्टर सदानंद ध्रुव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि अंबाला शहर हरियाणा वाले आचार्य सनातन चैतन्य जी महाराज(संरक्षक श्री भूतेश्वर नाथ धाम)अपने सुमधुर आवाज में भागवत की

रसमयी कथा श्रवण कराएंगे! कल आचार्य जी वायुयान से चंडीगढ़ से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे!इस अवसर पर महाराज जी के साथ साध्वी रमा शास्त्री जी महाराज, कोमल महाराज, पंडित सुरेन्द्र कुमार शर्मा, पंडित रामबिहारी मिश्रा, गुरु भक्त रोहित भाई व विनोद वैष्णव भी पधार रहे हैं!


कथा के पूर्व भागवत भगवान व कलश शोभा यात्रा भव्य निकाली जाएगी!


प्रातः नित्य पाठ परायण, कलश पूजन पश्चात भागवत कथा 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक व 1.30बजे से सायं 4 बजे तक चलेगी! कथा दरम्यान रोज भक्तों के लिए भोज भंडारा होगा! आयोजक समिति द्वारा कथा प्रेमी भक्तों से अपील की गई हैं कि अधिकाभिक संख्या में पधार कर कथा श्रवण का लाभ उठाएं!