पीएम मोदी परंपरागत दक्षिण भारतीय परिधान में नजर आए

0
178

महाबलीपुरम। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शुक्रवार को चेन्नई पहुंचे। यहां महाबलीपुरम के मल्लापुरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात हुई। मोदी ने जिनपिंग को यहां के पांच रत्न मंदिर का दौरा करवाया। इस दौरान जहां चीनी राष्ट्रपति ने पेंट-शर्ट पहन रखी थी, वहीं पीएम मोदी परंपरागत दक्षिण भारतीय परिधान में नजर आए। मोदी पहली बार परंपरागत लुंगी, शर्ट और उसके ऊपर दुपट्टे में नजर आए।