घर खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, 35 लाख रुपये तक हाउसिंग लोन होगा स्वीकृत

0
126

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने घर खरीदने वालों को खुशखबरी दी है। आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि वे महानगर में 35 लाख रुपये तक का हाउसिंग लोन और अन्य नगरों में 25 लाख तक का हाउसिंग लोन स्वीकृत करें। गौरतलब है कि दस लाख और उससे अधिक की आबादी को महानगर माना जाता है। आरबीआई के इस फैसले से बदहाल हो रहे रियल सेक्टर को फायदा होने की उम्मीद है। जताई जा रही है।