व्यापारियों को राहत, सरकार ने बढ़ाई जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि

0
137

नई दिल्ली। सरकार ने व्यापारियों को राहत देते हुए जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। व्यापारी अब मंगलवार तक रिटर्न भर सकेंगे। वित्त मंत्रालय ने रविवार को कहा कि मार्च 2019 के लिए जीएसटीआर-3बी दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 अप्रैल की गई है। इससे पहले यह तारीख 20 अप्रैल थी। अंतिम तिथि के दिन वेबसाइट चल नहीं रही थी, जिसके चलते हो सकता है सरकार ने तिथि बढ़ाई है। वित्त मंत्रालय के ट्विटर हैंडल पर भी कई यूजर्स ने जीएसटी की वेबसाइट न चलने की शिकायत की है। उनका कहना है कि जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि को उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि अंतिम तिथि क्यों बढ़ाई गई, इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। मार्च में 75.95 लाख रिटर्न दाखिल हुए थे, जो अब तक किसी एक महीने में सर्वाधिक संख्या हैं।