विद्याचरण शुक्ल ऐसे नेता रहे, जो आठ बार लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने

0
150

छत्तीसगढ़ की राजनीति में विद्याचरण शुक्ल ऐसे कद्दावर नेता रहे हैं, जो सर्वाधिक आठ बार लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने। इंदिरा गांधी जब प्रधानमंत्री थीं, तब सबसे ताकतवर मंत्री रहे। उनके बाद रमेश बैस की बारी आती है, जो सात बार जीत चुके हैं और वर्तमान में भी सांसद हैं। परसराम भारद्वाज छह बार जीते तो चंदूलाल चंद्राकर, अरविंद नेताम और बाबूनाथ सिंह ने पांच बार जीत हासिल की थी। राज्य बनने के बाद चौथी बार लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। 1952 से अब तक हुए लोकसभा चुनाव पर गौर करें तो छत्तीसगढ़ के नेताओं में स्व. शुक्ल ने रिकॉर्ड आठ बार जीत हासिल की है।