पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हायर सेकंण्डरी स्कूल गरियाबंद में सेन्टल लायब्रेरी नालंदा परिसर निर्माण पर भारत सरकार के अवर सचिव के दिशानिर्देश तथा जिले के प्रभारी सचिव आर. संगीता के हस्तक्षेप उपरांत तत्काल कलेक्टर गरियाबंद ने नगर पालिका परिषद गरियाबंद को पत्र जारी कर पीएम श्री योजना केंद्र एवं राज्य सरकार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण फलैगशिप योजना है जिसके अंतर्गत पीएम श्री स्कूल को राष्टीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विकसित किया जा रहा है ताकि ये भवष्यि में अन्य विद्यालय के लिए रोल मॉडल बन सके। विद्यालय परिसर में बिना किसी पूर्व नियोजन एवं अंर्तविभीय समन्वय के निर्माण कार्य होने से स्कूल के शैक्षणिक वातावरण एवं मूल स्वरूप और आगामी विकास योजनाओं में गंभीर बाधा उत्पन्न होने की प्रबल आशंका है जिसे छात्रहित में तत्काल कार्य रोकने कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिए हैं । एसएमडीसी अध्यक्ष एवं अधिवक्ता प्रशांत मानिकपुरी ने बताया कि उनके द्वारा जिलाधीश गरियाबंद व आयुक्त नगरीय प्रशासन विकास विभाग छत्तीसगढ को पत्र लिखकार अवगत कराया गया था कि पीएम श्री स्कूल और

नालंदा वाचनालय दोनों एक ही परिसार में संचालित नहीं किया जावे परंतु कोई कार्यवाही नहीं होने पर पीएमओ कार्यालय दिल्ली व मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रशांत मानिकपुरी ने पत्राचार कर प्रशासन का ध्यान आकृष्ठ कराया जिस पर पीएमओ के निर्देश बाद प्रभारी सचिव आर. संगीता द्वारा गरियाबंद स्कूल परिसर का दौरा कर उन्होंने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जिला पंचायत सीईओ को निर्देश दिए कि नालंदा परिसर का निर्माण हाई स्कूल प्रांगण में न किया जाए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि शाला प्रबंधन समिति की आपत्तियों को पहले संज्ञान में क्यों नहीं लिया गया।

ज्ञातव्य हो कि स्कूल परिसर में ही वर्ष 2021 से जिला ग्रंथालय भवन तैयार किया गया था और उक्त नवनिर्मित जिला ग्रंथालय भवन को विगत् 05 साल से जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय के रूप में उपयोग में लाया जा रहा है जिसे तत्काल हटाकर जिला लायब्रेरी का उपयोग करने कलेक्टर को निर्देश दिया गया है । जिला प्रशासन द्वारा एक ही स्कूल परिसर में दो लायब्रेरी का निर्माण किया जा रहा था जो कि उचित नहीं है चूंकि नालंदा परिसर प्रतियोगी परीक्षा के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है

जिसे महाविद्यालय अथवा जिला मुख्यालय गरियाबंद में ही किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर निर्माण किया जा सकता है। प्रभारी सचिव ने कहा कि संबंधित परिसर के पास क्रीड़ा परिसर भी संचालित है जहां जिले भर के आदिवासी छात्र रहकर पढ़ाई और खेल गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं ऐसे में यहां निर्माण होने से स्पोर्ट्स एक्टिविटी भी प्रभावित होगा। अध्यक्ष प्रशांत मानिकपुरी

ने आरटीओ बिल्डिंग स्कूल परिसर के बाहर शिफ्ट करने, नालंदा परिसर के लिए ज़िला मुख्यालय गरियाबंद में ही अन्य वैकल्पिक स्थान में निर्माण करने, स्कूल मैदान से हाईटेंशन केबल हटाने और बाउंड्रीवाल बनवाने के लिए प्रभारी सचिव को आग्रह किया है।

















