गरियाबंद :- जिला गरियाबंद में राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के निरंतर प्रयास का सार्थक परिणाम आया जिले वासियों के लिए नई सौगात लेकर आया है। जिले के स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण करते हुए छग शासन ने गरियाबंद के नवीन जिला चिकित्सालय भवन के निर्माण हेतु 18 करोड़ रूपये राशि स्कीकृति प्रदान की है। राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के लगातार प्रयासों से 100 बिस्तर हॉस्पिटल का निर्माण

जिला मुख्यालय में किया जायेगा। जिसकी स्वीकृति शासन से प्राप्त हो चुकी है, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छग शासन ने स्वीकृति पत्र भी जारी कर दिया है। अब अतिशीघ्र शासकीय प्रक्रियाओं का पालन करते हुए नवीन जिला चिकित्सालय के भवन के निर्माण का रास्ता तय होगा। आने वाले समय में जिले के निवासियों को

सर्वसुविधायुक्त नए जिला चिकित्सालय का लाभ मिलने लगेगा। रोहित साहू ने कहा कि आज 100 बिस्तर अस्पताल नवीन जिला चिकित्सालय की स्वीकृति मिलना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है 18 करोड़ राशि स्वीकृत करने और बधाई के लिए ग्राम पंचायत आमदी म से तटबंध निर्माण स्वीकृति हेतु विधायक निवास पहुँच कर ग्रामीणो के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया ।

वरिष्ठ भाजपा नेता व अधिवक्ता प्रशांत मानिकपुरी, ज़िला पंचायत सभापति लेखराम ध्रुवा, भाज़युमो नेता गुलशन सिन्हा, आमदी म के सरपंच प्रतिनिधि पहलाद पटेल, उपसरपंच सोमेश ध्रुव,खोलबाहरा चक्रधारी, राकेश पटेल दल, नारायण सोनवानी, देवी राम पटेल, लुमेश ठाकुर, जीवन पटेल , नूतन साहू , सूरज निषाद, जय भिलेपारिया , लकी मानिकपुरी, मंगल पटेल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

















