बच्चों की भविष्य पर खिलवाड़, 1 मार्च से परीक्षा, खुले आम चल रहा जुआ मेला ,,,,,

0
711

धरोहर संदेश – सह संपादक दिपिका बारई

गरियाबंद जिला में जिस प्रकार से नियमों को उड़ाई जा रही धज्जियां – गरियाबंद जिला में कई वर्षों से तीन साल में एक बार मड़ाई मेला की परम्परा चली आ रही है। तीन दिन मड़ाई मेला भव्य रूप से मनाया गया। मड़ाई मेला किसान समिति द्वारा आयोजित किया गया था। 28/2/2025 से 3/32025 तक त्यौहार की तरह मनाया गया । SDM गरियाबंद द्वारा मड़ाई मेला, मीना बाजार, ध्वनि विस्तारक यंत्रों की अनुमति दी गई है। तीन दिन मड़ाई मेला समाप्त हो गया है मीना बाजार चालू रहने से वार्षिक परीक्षा को लेकर में माता पिता परेशान । शिक्षा व्यवस्था पर सवाल जिला गरियाबंद में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है उसके ऊपर से अब मेला के शोर से पढ़ाई में नुकसान

तीन दिन मड़ाई मेला में दिया गया अनुमति वह वर्षों की परम्परा के चलते करना पड़ा ।

परंतु मड़ाई समाप्त हो गई अब केवल दिया जा रहा है मीना बाजार को कमाई का जरिया शासन प्रशासन को बच्चों की भविष्य पर कोई चिंता नहीं केवल अनदेखा खिलवाड़ किया जा रहा है। तीन दिन मड़ाई मेला की अनुमति फिर क्या हुआ की पांच दिन कर दिया गया। जानकारी मांगने पर sdm कार्यालय में गोल गोल जवाब। नहीं बता रहे हैं की पांच दिन कब से कब तक होगी।

उस पर किसी को प्रकार से ध्यान नहीं। मड़ाई मेला समाप्त देवी देवता अपने जगह चले गए परंतु मीना बाजार चल रही है।

खुले आम गेम जोन के नाम पर खेला जा रहा है जुआ बच्चे मीना बाजार जाते हैं बच्चे सबसे ज्यादातर खेल खेलते हैं । शहर जिला में गेम जोन नाम देकर खुले आम खेल जा रहा है जुआ गांव में खेलगाड़िया के नाम से जाना जाता है काम एक ही है नाम में परिवर्तन किया गया है । बच्चे खूब पसंद करके खेल रहे हैं। प्रलोभन तो दिया जा रहा है। जीत जाओगे परंतु हार तो निश्चित है। इसमें हजारों में एक ही जीतता है। लाखों की कमाई गेम जोन के नाम पर खेला जाता है।

बच्चों जो के भविष्य पर हो रही खिलवाड़ – 1 मार्च से बच्चों की वार्षिक परीक्षा चल रही है। सोचने वाली बात है कि बच्चों की एक वर्ष की मेहनत है कई अभिभावक परेशान है बच्चे मेले में जाएंगे। गेम खेलते हैं झूला झूलने में ज्यादा है। पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे रहे है। जिला मुख्यालय गांधी मैदान में आयोजित मीना बाजार है। वही आसपास स्कूल घर स्थित होने से बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। माता पिता बच्चे की परीक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। बीमार बुजुर्ग परेशान,

परीक्षा से ज्यादा कमाई कर ध्यान

आदेश केवल कागजों पर जमीनी हकीकत केवल फाइलो पर

जिला प्रशासन के हाथों में कानून की मर्जी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम 2025 के अनुसार छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा दिनांक 01.03.2025 से 28.03.2025 एवं पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा जारी वार्षिक परीक्षा 2025 के अनुसार विश्वविद्यालयीन परीक्षा दिनांक 01.03.2025 से 08.05.2025 तक आयोजित की जाएंगी। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग से परीक्षा एवं छात्र/छात्राओं के पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न ना हो इसलिए आदेश जारी किया गया है 02) परिक्षाओं के सुचारू रूप से संचालन एवं छात्र-छात्राओं की परीक्षाओं की तैयारी में व्यवधान न हो. इसे दृष्टिगत रखते हुए जिला गरियाबंद में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को प्रतिबंधित करना आवश्यक हो गया है। अतएव छात्र-छात्राओं के हित में कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, गरियाबंद (छ.ग.) ने छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1985 की धारा 18 के तहत् प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए दिनांक 28.02.2025 से 08.05.2025 तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर जिला गरियाबंद क्षेत्रांतर्गत प्रतिबंध लगाता हूं।03) विशेष परिस्थितियों एवं शासकीय कार्यों के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग करने की अनुमति संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय दण्डाधिकारी, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों एवं उपरोक्त अधिनियम में उल्लेखित शर्तों के अधीन देंगे।

04) यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा

05) यह आदेश मेरे हस्ताक्षर एवं बेक्टर एवं जिल्ला हर सहित आज दिनांक २4 फरवरी, 2025 को जारी किया गया।विशेष परिस्थितियों अब समाप्त हो चुकी है बच्चों के भविष्य पर खिलवाड़ हो रहा है।