धरोहर संदेश गरियाबंद । नगरपालिका के सुस्त रवैया के चलते बारिश के दिनों में भी लोगों को अंधेरे में चलने पर मजबूर हो गया है । राज्य सरकार पालिका में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने के बाद भी पालिका के अडियल रवैया के चलते
वार्डवासियों को अंधेरे में चलना मजबूरी बन गया है । नगर पालिका अध्यक्ष बीजेपी नेता एवं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार होने के बावजूद नगरपालिका में करोड़ों रुपए की सौगात मिली है। पर्याप्त राशी नगर के विकास के लिए मिलाने के बाद भी आज नगर पालिका के आम पब्लिक परेशानियों का सामना कराने में मजबुर है जिम्मेदार अपनी ज़िम्मेदारीयो से मौन धारण करके बैठे हैं 15 वार्डों में भूपेश सरकार
और विधायक अमितेश शुक्ल द्वारा लोगों की सुविधा के लिए गली गली में प्रयाप्त मात्रा में स्टीट लाईट लगाने बजट दिया है लेकिन पालिका के लापरवाही के कारण आधा लाईट जल रहा और आधा बन्द पडा है। जिसके चलते लोगों को ना चाह कर भी अंधेरे में चलना पड रहा है । लोगों का कहना है कि नगरपालिका में
मनमानी जैसा हो गया है। सरकार द्वारा प्रर्याप्त संसाधन मुहैया कराने के बाद भी पालिका के अडियल रवैया मौन धारण करके बैठी है। नगर को अंधेरे में रखा है । प्रत्येक घर से पालिका बकायदा प्रकाश टैक्स वसूल करते एक वर्ष में । अभी बारिश का मौसम है और बारिश मे जहरीले जीव जंतु का डर रहता है । ऐसे मौसम में पालिका को समझना चाहिए कि कहां गली लाईट बंद है कहां और कुछ समस्या है पालिका उसी लिए तो रखा गया है। लेकिन उनके रवैया से पुरा नगर परेशान है । लोगों ने बताया मौहल्ला के गली लाईट मे खराबी के लिए फोन करोगे तो या फोन नही उठाऐ गा या अनाप शनाप जवाब दे देगा । पुरे नगर के साथ साथ गरियाबंद का गौरव कहे जाने वाले गौरव पथ रोड का भी यही हाल है । गौरव पथ रोड पर लगे स्टीट लाईट मे आधा से ज्यादा बंद पडा है यही हाल पुरे नगर का है। शिकायत आम जनता की