छत्तीसगढ़ कलार समाज दक्षिण मंडल रायपुर का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न।

0
255

छत्तीसगढ़ कलार समाज दक्षिण मंडल रायपुर का दिनाक04/06/2023को समाज के सामुदायिक भवन गोकुल नगर ग्राम बोरियाखुर्द में मंडल के मुख्य पदाधिकारियों
(1)मंडलेश्वर(2) सचिव
(3)कोषाध्यक्ष पद के नामांकन समाज के जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियत की गई तिथि मे सुबह 10 बजे से समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधु बहुत से संख्या में उपस्थित रहे।


समाज के प्रांतीय निर्वाचन अधिकारी सेवा राम सिन्हा एव जिला रायपुर के निर्वाचन अधिकारी चंद्रिका प्रसाद सिन्हा सामाजिक भवन में समय पर उस्थित होकर निर्वाचन प्रकिया को बखूबीसम्पन्न किया।जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष(1)मंडलेश्वर पद हेतु मात्र एक नामांकन पत्र कृपा राम सिन्हा द्वारा जमा किया गया।


(2)सचिव पद हेतु भी मात्र “एक”नामांकन फॉर्म प्रेमप्रकाश गजेन्द्र द्वारा जमा किया गया।(3)कोषाध्यक्ष पद हेतु – “दो” नामांकन फॉर्म जमा किया गया था “”एक”फॉर्म डोमार सिन्हा द्वारा तथा एक फॉर्म मनोज सिन्हा द्वारा जमा किया गया था सभी र्प्रस्तुत नामांकन पत्र वैध पाये गये।निर्वाचन अधिकारी के समक्ष,प्रस्तुत दावा आपत्ति के निराकरण एव मनोज सिन्हा द्वारा अपना नामांकन वापस लेने के कारण।मंडलेश्वर पद पर कृपा राम सिन्हा सचिव पद पर प्रेमप्रकाश गजेन्द्र तथा कोषाध्यक्ष पद पर डोमार सिंह सिन्हा का निर्वाचन निर्विरोध हो गया।मतदान की स्तिथि निर्मित नही होने से नामांकन के दिन ही उक्त पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के नियमावली के पालन हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा शपथ दिलाया गया तथा प्रमाण पत्र दिया गया।


नव निर्वाचित मंडलेश्वर कृपा राम सिन्हा द्वारा पूर्व मंडलेश्वर पन्ना लाल सिन्हा कीअब वर्तमान में संरक्षक दक्षिण मंडल रायपुर हो गये है के सामाजिक हित के कार्यों को सभी पदाधिकारियों एवं समाज के निर्देशो एवं युवा वर्ग के भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करने का संकल्प लेते हुये समाज गंगा से आशीर्वाद चाहा गया।बता दें दूसरी बार बनी कलार समाज दक्षिण मंडल रायपुर में सभी 34 वार्ड से पाधिकारी एवं सदस्य गण भी निर्विरोध चुनाव में शामिल हुए थे। रायपुर केजिला अध्यक्ष भूषण लाल सिन्हा एवं क्षेत्राधिकारी मेवालाल सिन्हा प्रेम नाथ सिन्हा कुंवर विजय सिन्हा जिला रायपुर के युवा मंच अध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा युवा मंच सचिव टोपूसिन्हा एवं कोषाध्यक्ष जीत सिन्हा अभनपुर मंडल से कोषाध्यक्ष टीकाराम सिन्हा भवन प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक अमरकांत सिन्हा रायपुर शहर मंडल के युवा मंच अध्यक्ष कौशल सांडेजी तथा रायपुर दक्षिण मंडल से श्रीमती लता दीवान सिन्हा रायपुर जिला के महामंत्री खेमराज सिन्हा , बिहारी लाल सिन्हा,महेश कुमार सिन्हा, प्रदीप कुमार सिन्हा , तुला राम सिन्हा, रामखिलावन सिन्हा, गुणिकलाल सिन्हा, तीर्थराज सिन्हा, पुनेश्वर लाल सिन्हा, राम लाल सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, ब्रजभूषण सिन्हा, जगदीश राम सिन्हा, परमेश्वर सिन्हा, पुरषोत्तम सिन्हा, बंशी लाल हेमंत सिन्हा, सिन्हा,,रामचरण सिन्हा , अनिल सिन्हा, लखन लाल जायसवाल, किशुन राम सिन्हा, कामता सिन्हा, जगदीश सिन्हा झुमुक लाल सिन्ह,महिला मंच श्रीमती विद्या सिन्हा अध्यक्ष,श्रीमती विनीता सिन्हा,श्रीमती लता सिन्हा,युवा टीम मनोज कुमार सिन्हा , देव सिन्हा (पप्पू) सोनू सिन्हा, सहित भारी संख्या मे स्वजतियो की उपस्थिति रही। प्रांतीय निर्वाचन निर्वाचन अधिकारी सेवा राम सिन्हा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रिका प्रसाद सिन्हा ने सभी का आभार व्यक्त किया।