गरियाबंद – दीपावली के अवसर पर चेंबर आफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रकाश चंद रोहरा सोमवार को सियान सेवा सदन में वृद्धजनों को साड़ी, धोती कुर्ता और मिठाई वितरण कर उन्हें दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। रोहरा ने वृद्धजनों से आत्मीय चर्चा कर उनका कुशलता जाना और अपने हाथों से उन्हें
मिठाई भी खिलाई। इस अवसर पर चेंबर अध्यक्ष प्रकाश रोहरा ने कहा कि देश के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली के अवसर पर वृद्धजनों के साथ खुशियां बांटना और उनका आशीर्वाद मिलना सौभाग्य की बात है। इस दौरान उनके साथ प्रतीक सिंह और शोएब मेमन भी मौजूद थे। ललित पारख, विनय दासवानी, रोशन देवांगन, हितेश ठक्कर, सुरेश गुप्ता, निखिल साहू, राकेश रोहरा ने भी वृद्धजनों को दीपावली की शुभकामनायें दी हैं।
नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ ओपन स्कूलिंग (एनआइओएस) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डी.एल.एड) का रिजल्ट जारी कर दिया है। 1198614 उम्मीदवारों में से 958513 पास...