छग विद्या.शि.कर्म.संघ ने लगाई डीए की गुहार

0
521

छ ग विद्यालयीन शिक्षक कर्मचारी संघ ने सेवा जतन और सरोकार के ध्येय से काम कर रही प्रदेश सरकार के मुखिया व छत्तीसगढ़ के भेज छ ग के कर्मचारियो के प्रति भी सदाचार दिखाये जाने की अपील की है।इस तारतम्य में छग विद्यालयीन शिक्षक कर्मचारी संघ गरियाबंद के जिलाध्यक्ष मंगलमूर्ति

नेउनकेशिक्षकों,कर्मचारियों की ओर आकर्षित करते हुए आग्रह किया है कि कर्मचारियों के मंहगाईभत्ते,पदोन्नति,क्रमोन्नति,समयमान वेतनमान,पुरानी पेन्शन सहित सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति पर तत्काल निर्णय लिये जाने की आवश्यकता है। वर्तमान मे किसान व्यापारी मजदूर सहित सभी वर्ग आल्हादित है किन्तु कर्मचारी वर्ग मे नाराजगी है जिसे 16 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दे कर जन्मदिन का उपहार व पुरानी पेन्शन आदि पर समयानुसार निर्णय लिया जा सकता है। संघीय पदाधिकारियों उपाध्यक्ष उमेश साहू ,डोमारसिन्हा ,टंकेश्वर मरकाम,छुरा वि ख अध्यक्ष कन्हैयालाल, उपाध्यक्ष गौकरण बंजारे, जिला कोषाध्यक्ष उत्तम पटेल,टेप कुमार,छगन लाल, बंशीलाल,बेदराम, चिरंजीव साहू, रेणुका देवांगन, धनेश्वरी, प्रीति, लीलावती सहित अन्य शिक्षको ने भी श्री भूपेश बघेल जी को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनायें प्रेषित करते हुए 16 % महगाई भत्ता घोषणा का आग्रह किया है।