गरियाबंद – गरियाबंद के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आज दिनांक 03.09.2025 को राजिम क्षेत्रांतर्गत तम्बाकू युक्त जर्दा गुटखा वाला विक्रेताओं के दुकान में चेकिंग हेतु निर्देश दिया गया था।

जिसके परिपालन में थाना प्रभारी राजिम निरीक्षक अमृत साहू एवं सिनियर खाद्य सुरक्षा अधिकारी पुष्पा चौहान के साथ संयुक्त रूप से थाना राजिम अंतर्गत संचालित तम्बाकू युक्त जर्दा गुटखा वाला विक्रेताओं के दुकानों में सरप्राइस चेकिंग किया गया। चेकिंग के दौरान विभिन्न प्रकार के

गुटखा पान मसाला प्राप्त हुआ। जो उचित मानक मात्रा से कम पाए जाने पर तम्बाकू युक्त जर्दा गुटखा वाला संचालकों को आवश्यक समझाइश दी गई।

















