कोरोना वायरस के प्रति लोगों को सजग करने गरियाबंद पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

0
360

वर्तमान समय में कोरोना वायरस के बढते प्रभाव को देखते हुए पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये हैं जिसके परिपालन में जिला गरियाबंद के पुलिस कप्तान भोजराम पटेल के दिशा निर्देश,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर एवं संतोष महतो के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद रूपेश डांडे के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी कोतवाली गरियाबंद निरीक्षक वेदवती दरियो के नेतृत्व में पुलिस के जवानों द्वारा नगर गरियाबंद में फलैग् मार्च निकाला गया साथ ही साथ अनुविभागीयदंडाधिकारी गरियाबंद वी.के. साहू, तहसीलदार ओमप्रकाश वर्मा, सीएमओ नगर पालिका संध्या वर्मा के द्वारा नगर के लोगों को राज्यशासन द्वारा जारी सुरक्षात्मक निर्देशों के बारे में जानकारी दी गयी, एवं मास्क पहने, सेनेटाइजर का उपयोग करने, सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने के संबंध में जागरूक किया गया।