गरियाबंद- कच्ची महुआ शराब तस्करों का जिले भर में हो रहा इज़ाफ़ा ?

0
129

लाग डाउन के दौरान भी शराब तस्करी जैसे घिनौनी कृत्य से लोग बाज नहीं आ रहे,

जिला पुलिस व आबकारी की लगातार कार्यवाही………

गरियाबंद जिला पुलिस व आबकारी के लगातार कड़ी कार्यवाही के बावजूद कच्ची शराब तस्करों का हौसला बुलंदियों पर है ।और तो और देश दुनिया से बेखबर इस घिनौनी हरकतों में शामिल लोगों के द्वारा ही मानव समाज को खोखला किया जा रहा है। लगातार जिला के कलेक्टर श्याम धावड़े के निर्देश में आबकारी तथा पुलिस अधीक्षक के निर्देश में जिला पुलिस टीम के द्वारा कच्ची महुआ शराब के तस्करों के ऊपर कार्यवाही कर अंकुश लगाने का कार्य किया जा रहा है। फिर भी चंद मानव समाज के दुश्मन इस घिनौनी हरकतों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं।
हाल ही में गरियाबंद पुलिस अधीक्षक बी.आर.पटेल के दिशा निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में जिला के समस्त थाना क्षेत्र में,अवैध रूप से मदिरा के बिक्री, निर्माण,परिवहन तथा संग्रहण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने के संबंध में आदेशित किया गया है। जिसके बाद क्षेत्र में पुलिस विभाग तथा आबकारी विभाग की ओर से बड़ी कार्यवाही लगातार की जा रही है।
अवैध रूप से कच्ची शराब का परिवहन करते लोगों पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 188,34 के तहत विधिवत कार्यवाही भी किया जा रहा है। फिंगेश्वर थाना एएसआई संजय ठाकुर से मिली जानकारी के अनुसार
शराब तस्करी पर रोक लगाने हेतु थाना फिंगेश्वर द्वारा लगातार चलाए जा रहे।
अभियान के तहत तथा लाक डाउन के दौरान अवैध कच्ची शराब बिक्री परिवहन पर कार्यवाही करने के निर्देश पर 9/04/2020 को ग्राम भ्रमण पेट्रोलिंग दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति
मोटरसाइकिल से ग्राम छुरा के तरफ अवैध रूप से महुआ कच्ची शराब का परिवहन कर छुरा से कुंडेल की ओर जाने वाले हैं,
जिसकी सूचना पर घटना स्थल पहुंचकर मुखबीर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी,मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 04-MJ-8954 का चालक वेदव्यास साहू, (उर्फ वेदू ,)पिता जागेश्वर उम्र 22 वर्ष,एवं मोटरसाइकिल के पीछे बैठे झड़ी राम ध्रुव( उर्फ यादराम )पिता तिहारू राम उम्र 32 वर्ष, निवासी तोरला अपने पास में रखे हरे रंग के बैग के अंदर 5-5 लीटर वाली दो जरकिन में कुल 8 लीटर कच्ची महुआ शराब जिसकी कीमत 1600,रुपए को
अवैध रूप से रखकर परिवहन करते पाए जाने,
एवं करोना संक्रमण लाक डाउन निर्देश का उल्लंघन करते पाया गया। एवं इसी प्रकार ग्राम जमाही नहर पास खरदही रोड मे मोटरसाइकिल TVS स्पोर्ट क्रमांक सीजी 04-DC-6190 से (1)आरोपी परमेश्वर साहू,पिता बिसाहू राम साहू उम्र 29 वर्ष निवासी फुलझर थाना फिंगेश्वर,(2) दिनेश यादू,पिता गोपाल यादू उम्र 24 वर्ष, निवासी सहसपुर,थाना पांडुका द्वारा अपने पास रखे झोला के अंदर 5 लीटर वाली जरकिन में 5 लीटर व एक स्प्राइट के बोतल में कुल 6.500 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 1300, रुपए को अवैध रूप से रखकर परिवहन करते मिलने से गवाहों के समक्ष मोटरसाइकिल एवं कच्ची महुआ शराब को जप्त कर फिंगेश्वर पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया। कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट188,34 भादवी का होने से देहाती नालसी पर से थाना फिंगेश्वर नंबरी अपराध क्रमांक 65/66/2020धारा 34(2) अ आबकारी एक्ट188,34 कायम कर चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। तो वहीं 22 लीटर,कच्ची महुआ शराब के साथ दो प्रकरणों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गरियाबंद पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई।