नई दिल्ली: ताइवान में कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं देश में संक्मित लोगों की संख्या 20 हो गई है। इसकी जानकारी देश में महामारी पर नजर रख रही एजेंसी ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार दो नए मामलों में से एक मध्य ताइवान में रहने वाले 60 साल से ऊपर के व्यक्ति की मौत हो गई। मरीज को 27 जनवरी को निमोनिया होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15 फरवरी को उसकी मौत हो गई। बीमार होने से पहले यह व्यक्ति ताइवान से कहीं बाहर नहीं गया था और न ही किसी भी संक्रमित मरीज के निकट संपर्क था। इस वजह से उसे कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं माना जा रहा था।
शिक्षा
यूपी बोर्ड 10वी,12वी रिजल्ट: 30 अप्रैल 2019 से पहले आ सकता...
उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 और 12 बोर्ड परीक्षा 2019 के परिणाम अगले सप्ताह में घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। रिजल्ट...

















