नई दिल्ली। अडाणी समूह ने अहमदाबाद, मंगलूरु और लखनऊ हवाई अड्डों के प्रबंधन, परिचालन और विकास के लिए भारतीय एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ समझौता किया है। अडाणी समूह ने अहमदाबाद, मंगलूरु और लखनऊ हवाईअड्डों के प्रबंधन, परिचालन और विकास के लिये भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के साथ समझौता किया है। कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने एक ट्वीट में कहा, ‘आज हमने मंगलूरु, लखनऊ और अहमदाबाद हवाई अड्डों के लिये एएआई के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं और इससे देश की विमानपत्तन की बुनियादी संरचना संबंधी मांग को पूरा करने की एक अन्य ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत हो रही है।’ सरकार ने 2018 में लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, मंगलूरु, तिरुवनंतपुरम और गुवाहाटी हवाईअड्डों का निजीकरण करने का निर्णय लिया था।
शिक्षा
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2019 आज दोपहर को घोषित किए जाएंगे
नई दिल्ली- बिहार इंटरमीडिएट ंिरजल्ट 2019 आज दोपहर जारी हो जाएंगे। नतीजे दोपहर एक बजे घोषित होंगे जिसके बाद छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर...

















