कोरोना वायरस के कहर से चीन में 1523 के पार हुई मरने वालों की संख्या

0
166

नई दिल्ली। चीन में कोरोना वायरस महामारी से मरने वालों की संख्या 1,523 हो गई है। वहीं मरीजों की संख्या 66,492 हो गई है। देश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। 2,641 नए मामले शुक्रवार को सामने आए। वहीं 1,373 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

चीन में शुक्रवार को 143 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार वायरस के केंद्र हुबेई प्रांत में इससे 139 लोगों की मौत हो गई।  दिसंबर में यहीं पहला मामला सामने आया था। इसके बाद से दुनियाभर के कई देशों में इसके मामले सामने आए हैं। इसके अलावा हेनान में दो, बीजिंग और चोंगकिंग में एक-एक लोगों की मौत हुई। वहीं 2,277 नए संदिग्ध मामले सामने आए।