नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कैबिनेट की बैठक लेंगे। बैठक में कुछ अहम फैसले लेने की संभावनना जताई जा रही है। कैबिनेट की बैठक में दिल्लीवासियों को तोहफा मिल सकता है। बताया जा रहा है कि बैठक में दिल्ली की कॉलोनियों के नियमितीकरण पर चर्चा होने की संभावना है। गौरतलब है दिल्ली की बड़ी आबादी अवैध कॉलोनियों में रहती है और यह मुद्दा लंबे समय से उठाया जा रहा है। दिल्ली विधानसभा के चुनाव नजदीक है इसलिए संभावना जताई जा रही है कि राजधानी की अवैध कॉलोनियों को नियमितीकरण की सौगात मिल सकती है।
शिक्षा
अपने ही आदेश के उलट कदम नालंदा लाइब्रेरी पर रोक के...
गरियाबंद। पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय परिसर में प्रस्तावित 250 सीटर नालंदा परिसर (सेंट्रल लाइब्रेरी) निर्माण को लेकर जिला प्रशासन...

















