सीएचएसइ ओडिशां ने आज 12वीं रिजल्ट 2019 किया जारी

0
213

सीएचएसइ ओडिशां ने आज 3 जून को ओडिशा 12वीं रिजल्ट 2019 घोषित कर दिया है। आज 12वीं के साइंस का रिजल्ट घोषित किया गया है। 12वीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में इस साल पास पर्सेंटेज 72.33% है। 75.02% लड़कियां पास हुई हैं। लड़कों के लिए पास पर्सेंटेज 70.40% है। 29.42% छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन 33.81% ने सेकंड डिविजन और 35.87% ने थर्ड डिवीजन स्कोर किया है। जाहिर है लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। सबसे अच्छा परिणाम भलेश्वर जिले में रहा जिसमें पास पर्सेंटेज 86.56% हैं। परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च 2019 तक आयोजित की गई थी। पिछले साल साइंस स्ट्रीम के लिए कुल पास पर्सेंटेज 76.98 प्रतिशत था। इस साल लगभग 3.69 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे जिनमें आर्ट्स में 2.35 लाख छात्र साइंस में 99000 छात्र और कॉमर्स में लगभग 27200 छात्र सीएचएसइ प्लस 2 एग्जाम में शामिल हुए थे।