असम की दो राज्यसभा सीटों पर सात जून को होगा मतदान

0
143

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने दो सीटों के लिए 7 जून को चुनाव का फैसला किया है। असम से दो राज्यसभा सदस्यों, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा संतियुस कुजूर का कार्यकाल पूरा होने के कारण दो सीटेंं रिक्त हो रही हैं। आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 14 जून को रिक्त हो रही दो राज्यसभा सीटों पर सात जून को मतदान होगा। असम से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डॉ. सिंह, कुजूर का 6 वर्ष का कार्यकाल 14 जून को पूरा हो रहा है। 21 मई को उच्च सदन की दो सीटों के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन की अंतिम तारीख 28 मई है जबकि 29 मई को जांच के बाद उम्मीदवार 31 मई तक नामांकन वापस ले सकेंगे। सात जून को सुबह नौ बजे से सायं चार बजे तक मतदान होगा! शाम पांच बजे मतगणना की जाएगी। राज्यसभा सदस्य के चुनाव में संबद्ध राज्य की विधानसभा के सदस्य मतदान करते हैं। असम से राज्यसभा की सात सीटें हैं। इनमें से 6 सीट कांग्रेस के पास हैं।