बस्तर के चार विधानसभा क्षेत्र में मतदान समाप्त, बाकी चार में जारी, हो चुकी है 44 फीसदी वोटिंग

0
107

बस्तर लोकसभा सीट के लिए मतदान जारी है। बस्तर के चार विधानसभा क्षेत्र में मतदान संपन्न हो गया। वहीं बाकी चार विधानसभा में शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएगे। अति संवेदनशील क्षेत्र होने के चलते यहां पहले चुनाव कराया गया। दंतेवाड़ाए, नारायणपुर, बीजापुर व कोंटा विधानसभा के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। चारों विधानसभा में सुबह 7 बजे से दोपहर तीन बजे तक वोटिंग हुई। जानकारी के मुताबिक पूरे बस्तर में तीन बजे तक 44 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। दोपहर 1 बजे तक मिले आंकड़े के अनुसार दंतेवाड़ा में 32.21 फीसदी मतदान हुआ था। कोंटा में 20.81 फीसदी वोट डाले गए। नारायणपुर में 28.93 प्रतिशत, बीजापुर में 26.17 फीसदी मतदान हुआ था। अभी ताजा आंकड़ा उपलब्ध नहीं हो पाया है। चुनाव आयोग कुछ देर में जारी करेगा।