मुख्यमंत्री भूपेश ने अपील की, सबसे बड़े उत्सव की हो चुकी शुरूआत, सबको बनना है भागीदार

0
107

छत्तीसगढ़ में लोकसभा का चुनाव तीन चरणों में होगा। 11,18 और 23 अप्रैल को चुनाव होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के प्रत्येक मतदाताओं को वोट करने की अपील की है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़े उत्सव की शुरूआत हो चुकी है, जिसमे सबको भागीदार बनना है। एक वोट से सरकार बननी है। एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। इस लिए मतदान अवश्य करिए। अपने पसंद के प्रत्याशी और पार्टी को वोट करने की अपील सीएम ने मतदाताओं से की है।