अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर गरियाबंद के मार्निंग योगा ग्रुप द्वारा हर रोज की तरह आज भी कलेक्ट्रेट परिसर में योग किया गया

0
345

गरियाबंद:—अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर गरियाबंद के मार्निंग योगा ग्रुप द्वारा हर रोज की तरह आज भी कलेक्ट्रेट परिसर में योग किया गया , सर्वप्रथम बाबा भूतेश्वर नाथ की पूजा अर्चना कर योग प्रारंभ किया गया ।


मन अगर अशांत है या शरीर की क्रियाशीलता कम हो गई है तो अपने जीवन का कुछ वक्त योगा के लिए जरूर समर्पित करें…जिससे कि आप न सिर्फ स्वस्थ रह सकें बल्कि अंदरूनी शांति से भी जुड़ सकें।

गरियाबंद के कलेक्ट्रेट परिसर में पिछले कई वर्षों से नियमित योगा क्लास लग रहा है , योग के प्रति गरियाबंद नगर के लोगों जागरूक करने कभी साइकिल रैली तो कभी गोष्ठी के माध्यम से योग को अपनाने मार्निंग योगा ग्रुप द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है ।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए श्री गिरीश उपासने जी ने कहा कि मानवता को भारत की ओर से यह एक ऐसा अनमोल उपहार है, जो भविष्य की पीढ़ी के बहुत काम आने वाला है , योगासन के फायदे बताते हुए कहा कि सूर्य नमस्कार, वृक्षासन जैसे अभ्यास शारीरिक समन्वय और एकाग्रता को बढ़ावा देते हैं। प्राणायाम का अभ्यास हमारे मानसिक स्वास्थ्य को बूस्ट देने के साथ कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को कम करने में मददगार होता है।

योगा टीम के आचार्य धर्मेंद्र साहू ने कहा कि अगर आपने अपने जीवन में अब तक योग को शामिल नहीं किया है तो अब जरूर शामिल कर लीजिए, अभी भी देर नहीं हुई है. क्योंकि योग मानसिक व शारीरिक संतुलन का प्रभावी माध्यम है , योगा अब जरूरी ही नहीं बल्कि बहुत ज्यादा जरूरी है , शरीर का ऊपरी रख रखाव तो रखा जा सकता है किंतु आंतरिक स्वास्थ्य के लिए योग और व्यायाम बहुत जरूरी है ।

योगा ग्रुप के डॉक्टर पुरन सिन्हा जी ने कहा कि हमारे अधिकांश रोगों का वजह है हमारा मन , योग से हमारा मन स्वस्थ होता है , शरीर में प्राणशक्ति बढ़ती है , और बहुत सारे मानसिक रोगों का उपचार होता है ,योग से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है जो हमें बार बार बीमार होने से बचाते हैं और आंतरिक रूप से हमें फीट रखते हैं , अतः योग सारे रोगों की रामबाण औषधि है

भावेश सिन्हा द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया और तरुण यादव ने आभार व्यक्त कर सबको धन्यवाद ज्ञापित किया ।

कलेक्ट्रेट परिसर में आज योगा पर गरियाबंद के गिरीश उपासने जी , डॉक्टर पुरन सिन्हा , विकास पारख , एल पी महतो , हेमलाल साहू , विजय सिन्हा , रिखी राम साहू , युगल किशोर शर्मा , दुलेश साहू , प्रदीप सिन्हा , लेखेंद्र साहू ,पुनेश्वर साहू के अलावा बहुत लोग शामिल रहे।