शाला प्रवेशोत्सव उत्साह पीले चावल का टीका लगाकर एवं पुष्प देकर बच्चों का स्वागत, युवा सरपंच

0
515

गरियाबंद-आज नवप्रवेशी बच्चों को संकुल हरदी अंतर्गत माध्यमिक शाला सोहागपुर ,प्राथमिक शाला सोहागपुर एवं प्राथमिक शाला श्यामनगर हरदी में पीले चावल का टीका लगाकर एवं पुष्प देकर बच्चों का स्वागत,पुस्तक एवं गणवेश

वितरण कर,खीर-पूड़ी खिलाकर शाला प्रवेशोत्सव उत्साह पूर्वक मनाया गया।आज के कार्यक्रम में नवप्रवेशी बच्चों को शाला समिति द्वारा नियमित उपस्थित रहने एवं अच्छे से पढ़ाई करने हेतु बच्चों को मार्गदर्शन एवं शपथ दिलवाया गया। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच,पंच,शाला समिति सदस्य,संकुल समन्वयक,पालक ,शिक्षक एवं बच्चों की उपस्थिति रहीं।