मामला थाना पीपरछेडी क्षेत्र का है जहां के प्रार्थी ने दिनांक02.04.2022 को थाना पीपरछेडी जिला गरियाबंद में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 05/2022 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया ।
आरोपी सोनु राम सोरी द्वारा अपृहता को बहलाफुसला , एवं सादी का प्रलोभन देकर दीगर राज्य उत्तर प्रदेश जिला कबीर नगर लेजाकर लगातार 02 माह से शारीरिक शोषण करता रहा।घटना के सम्बंध में वरिष्ठ अधिकारीगण को अवगत कराया पुलिस अधीक्षक जे0 आर0 ठाकुर के दिशा-निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर के मार्गर्दान एसडीओपी गरियाबंद पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पीपरछेडी उप निरीक्षक सुमन लाल पोया द्वारा आरोपी पता तलाा में जुट गये। टीम गठित कर पीड़िता को बरामद कर आरोपी को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना पीपरछेडी जिला गरियाबंद के उप निरीक्षक सुमन लाल पोया प्र0 आर0 लाखेश्वर निषाद आर0 महताब अहमद, एवं थाना पाण्डुका के महिला आर0 दुलेश्वर ध्रुव की सराहनीय भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी:- सोनु राम सोरी पिता अर्जुन सोरी उम्र 19 वर्ष सा0बघनीपानी(दलदली) थाना पीरछेडी जिला गरिबंयाद(छ0ग0)