गरियाबंद- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मे जोबा से खरता 16.00 किलोमीटर की दूरी तक सड़क बनाई गई । बोड पर लिखा स्पष्ट दिखाई नही देने से उसकी लागत नही बताया जा सकता है लेकिन करोड़ो की लागत से सड़क दिनांक – 01/04/2018 को कार्य प्रारंभ किया गया था जो बोड में दर्शाया गया
लेकिन बोड पर कार्य पूर्ण की अंतिम दिनांक नही दिया गया है। एक अनुमानित लगया जा सकता है कि 2019 तक ही पूर्ण किया गया होगा । प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मे जोबा से खरता की सड़क अभी दो साल नही हो पाया है अभी से सड़क दम तोड़ती नजर आ रही है 5 साल में पुनः रिपेयरिंग करना होगा
गुणवत्ता हीनता से बनी सड़क जगह जगह पर गड्ढे पड़ गये है। कही कही पर सड़क की गड्ढे में केवल गिट्टी नही दिखाई देती है राख जैसा दिखाई दिया है दो साल में ठेकेदार द्वारा बनाई गई सड़क जो ग्रामीण इलाकों में होने के कारण ज्यादा हैवी गाड़ी तक नहीं चलती इसलिए ठेकेदार और अधिकारी दोनो अपनी जेब गर्म करने में लगे रहते है यह सब जिला गरियाबंद की है तो यह अनुमानित लगया जा सकता है कि जो जंगल के आनंद में गांव उस सड़क की क्या हाल होगा सड़क हालत बहुत खराब है। सरकार की योजनाओ को ठेकेदार अधिकारी दोनो मिल कर गुणवत्ता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। और अपने जेब भरने का काम कर रहे हैं। करोड़ो की लागत से बनी सड़क अभी से उखड़ने लगी है प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जो गांव गांव तक आम जनता को उसकी लाभ मिल सके शहर से लेकर गांव का विकास हो सरकार की योजना केवल फाइल में ठीक से दिखाई देती है मगर जमीनी हकीकत कुछ और हैं । प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस कार्य में भ्रष्टाचार किया जा रहा है । अधिकारी कर्मचारी जिला मुख्यलय में रहते हैं। जिसके चलते ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता हीन से काम किया जाता है। गरियाबंद जिला में जितने भी 3 साल में काम हुये है उसे प्रमुखता से जांच होनी चाहिए।
https://www.youtube.com/embed/2ylx5Ty89mc
#investing का सही समय #Skockmarket में by #WarrenBuffett sir #shorts
is video me hum according to warren buffet...