मैनपुर- मृतक द्वारा आरोपी और अपनी पत्नि को अपने घर पर ही आपत्ति जनक स्थिति मे देख लेने पर मृतक द्वारा लगातार समाज एवं परिवार में बता देने की धमकी से परेशान मृतक के ही मितान ( दोस्त ) द्वारा हत्या । आरोपी द्वारा अपने पास रखे गमछा से मृतक का गला घोटकर किया हत्या बाद अपने भाई के सहयोग से शव को गांव से बाहर जाकर ठिकाने लगाया । – घटना के बाद से लगातार थाना मैनपुर के टीम द्वारा अज्ञात आरोपी के पतातलाश एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित स्पेशल टीम के सहयोग से दो आरोपी गिरफ्तार । घटना थाना मैनपुर के ग्राम धवलपुर का है दिनांक 17.06.2021 को प्रार्थी माथव राम यादव पिता झिटकुराम यादव उम्र 36 वर्ष ने थाना मैनपुर थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका चाचा का लड़का फिरतु राम यादव नयापारा से धवलपुर जाने के मार्ग पर बरगद पेड़ के निचे पड़ा हुआ है जिसकी मौत हो गई थी फिरतु यादव के शरीर में कई जगह चोट खरोंच का निशान भी है मुंह से खुन जैसा तरल पदार्थ निकल रहा था सिर व गर्दन में भी चोट का निशान है गला में किसी चीज से गला दबाने जैसा काला निशान पड़ा हुआ है । मृतक फिरतु राम यादव के शव का पी. एम. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मैनपुर में कराया गया जहां डॉ . साहब द्वारा अपने शार्ट पी . एम . रिपोर्ट में मृतक का मृत्यु गला दबाने से हुआ है।इस दौरान गवाहों का कथन घटनास्थल निरीक्षण कर शव पंचनामा के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध थाना मैनपुर में अपराध क्रमांक 43/21 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया । गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के दिशा – निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंद राठौर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के मार्गदर्शन ,
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर रूपेश डाण्डे के द्वारा हमराह में हाल थाना पभारी निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम एवं हमराह स्टाफ के द्वारा घेराबंदी कर आरोपियो को ग्राम धवलपुर से पकड़ा गया लेकर पुछताछ करने पर बताया कि दिनांक 10.06.2021 को मृतक फिरतु राम यादव अपने मितान आरोपी चैन सिंह यादव को अपनी पत्नि के साथ आपत्ति जनक स्थिति में घर पर देख लिया था । जिस पर मृतक आरोपी को लगातार समाज एवं परिवार में बताने की धमकी देता रहता था । कि दिनांक 16.06.2021 के करीबन 09.00 बजे मृतक आरोपी के घर के पास नशे के हालत में आरोपी को अपने पत्नि के साथ आपत्ति जनक स्थिती को लेकर लड़ाई झगडा विवाद करने पर आरोपी समाज एवं परिवार में बेइज्जती के डर से मृतक से मारपीट करते हुये जान से मारने के नियत से अपने पास रखे भगवा रंग के गमछा से कसकर गला घोट दिया जिससे फिरतु राम यादव का वहीं पर मौत हो गया जिसे आरोपी एवं आरोपी का छोटे भाई गणेश राम यादव द्वारा मृतक को अपने मो सा . क्रमांक सीजी 23 एफ 2954 में बिठाकर गांव से बाहर धवलपुर से नवापारा जाने के मार्ग में बरगद के पेड़ के निचे छोड़ आया आरोपी का भाई गणेश यादव पिता सोनु यादव उम्र 28 वर्ष साकिन धवलपुर द्वारा अपने भाई का सहयोग करने के कारण एवं घटना की जानकारी होने के पश्चात भी साक्ष्य को छुपाने एवं बेवजह गुमराह करने के कारण सह आरोपी गणेश यादव के विरूद्ध धारा 201 भादवि 0 का अपराध कारित करने पर उपरोक्त दोनो आरोपी को दिनांक 28.06.2021 के कमशः 16.10 एवं 16.20 बजे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
https://www.youtube.com/embed/2ylx5Ty89mc
#investing का सही समय #Skockmarket में by #WarrenBuffett sir #shorts
is video me hum according to warren buffet...