बीजापुर। जिले के पिडिया जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा से सर्चिंग के लिए डीआरजी की टीम निकली थी। इस दौरान जंगल में मुठभेड़ हुई। इसमें नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट किया है। इससे तीन जवान घायल हो गए है। घायल जवानों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रिफर किया गया है।

















