छत्तीसगढ़ ओडिसा से लगे राज्य में शिवरात्रि पर्व पर कड़ी सुरक्षा के लिए बस्तर आईजी सुंदरराज पी, एसपी दीपक झा एके-47 लेकर श्रद्धालुओं को सुरक्षा प्रदान की

0
126

जगदलपुर। महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देश मे आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। बस्तर में भी शिवभक्त अलग-अलग स्थानों में भगवान शंकर के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। जगदलपुर में भी प्राचीन शिवलिंग है, जो गुप्तेश्वर छत्तीसगढ़ से लगे राज्य उड़ीसा में स्थापित है। इसी कड़ी में सुरक्षा के लिए बस्तर आईजी सुंदरराज पी, एसपी दीपक झा एके-47 लेकर श्रद्धालुओं को सुरक्षा देने के लिए निकले है। जगदलपुर से 25 किलोमीटर दूर तिरिया जंगल में हजारों की संख्या में श्रद्धालु गुप्तेश्वर बाबा शंकर के दर्शन करने पहुंचते हैं। यह इलाका नक्सल प्रभावित इलाका है और श्रद्धालुओं को सुरक्षा देने के लिए इन इलाकों में जवानों को तैनात किया जाता है। शुक्रवार को बस्तर के 2 आईपीएस अफसर हाथ में एके-47 लेकर जवानों के साथ श्रद्धालुओं को सुरक्षा देने के लिए पहुंचे। ऐसा पहली बार देखा गया कि बस्तर में तैनात आईपीएस अफसर खुद सुरक्षा में एके-47 लेकर निकले है।