शिक्षण संस्थान कोरबा (डाइट) टीम के तत्वाधान में स्कुलो में नशामुक्ति जागरूक कार्यक्रम चलाया गया

0
89

कोरबा:-मिडिल स्कूल आमापाली के शिक्षक मुकुन्द उपाध्याय ने बताया कि कल 18 फरवरी दोपहर 1 बजे मिडिल स्कूल तिलकेजा में बच्चो के बीच जाकर जिला शिक्षण संस्थान कोरबा (डाइट) टीम के तत्वाधान में नशामुक्ति हेतु जन जागरूकता अभियान के तहत डाइट के व्याख्याता पी. के. कौशिक जी, अरविंद शर्मा, यशपाल राठोर, मुकुन्द उपाध्याय द्वारा मिडिल स्कूल तिलकेजा के बच्चो के बीच जाकर विभिन्न गतिविधियों एवम प्रोजेक्टर के माध्यम से नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर डाइट टीम से आये पी. के. कौशिक, अरविंद शर्मा व्याख्याता डाइट रामायण पात्रे, तिलकेजा संकुल समन्वयक मुकुन्द उपाध्याय उच्च वर्ग शिक्षक आमापाली एवं रामकृष्ण जायसवाल व्याख्याता तिलकेजा द्वारा नशा मुक्ति हेतु प्रेरक उद्बोधन दिया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन के. के. दुबे मिडिल स्कूल तिलकेजा ने किया। आज के इस कार्यक्रम में गोविंद कर्स, केदार जायसवाल, वेदराम केवट, श्री तिवारी ने विशेष सहयोग प्रदान किया।